SBI CBO Recruitment 2026:- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ट ऑफिसर के कुल 2273 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इनमें 2050 नियमित पद और 223 बैकलॉग पद शामिल हैं। यह सुनहरा मौका है सभी राज्यों के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए।
SBI ने आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और यह 18 फरवरी 2026 तक चलेगी। समय रहते आवेदन करें, ताकि कोई समस्या न हो। इस भर्ती में सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देखें।
SBI CBO Recruitment 2026 -Overview
| Details | Information |
|---|---|
| Recruitment Organization | State Bank of India (SBI) |
| Post Name | Circle Based Officer (CBO) |
| Advt No. | CRPD/CBO/2025-26/18 |
| Vacancies | 2273 Posts |
| Salary/Pay Scale | Basic Pay ₹48,480 + other allowances |
| Job Location | All India |
| Category | SBI CBO Recruitment 2026 |
| Mode of Apply | Online |
| Application Dates | 29 January to 18 February 2026 |
| Official Website | sbi.co.in (or sbi.bank.in) |
SBI CBO Recruitment Details
एसबीआई बैंक सर्कल बेस्ट ऑफिसर के कुल 2273 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इनमें सामान्य वर्ग (General) के लिए 852 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 592 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 200 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 327 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 302 पद आरक्षित हैं। सभी वर्गों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
Application Fees
एसबीआई सर्कल बेस्ट ऑफिसर भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन करना होगा।
Age Limit
एसबीआई सर्कल बेस्ट ऑफिसर भर्ती में न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 को आधारित होगी, यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 1996 से पहले और 31 दिसंबर 2004 के बाद नहीं होना चाहिए।
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी गई है। दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी में अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट मिलेगी
Educational Qualification
एसबीआई सर्कल बेस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या उसके समकक्ष होना जरूरी है। साथ ही, कम से कम 2 वर्ष का बैंक अधिकारी के रूप में कार्य अनुभव और क्षेत्रीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
Selection Process
एसबीआई सर्कल बेस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 में चयन ऑनलाइन परीक्षा, अनुभव और जॉब प्रोफाइल सत्यापन, साक्षात्कार, स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षण, दस्तावेज जांच और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित होगी। ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ भाग 120 अंकों का (2 घंटे) और वर्णनात्मक भाग 50 अंकों का (30 मिनट) होगा। स्क्रीनिंग परीक्षा पास करने वालों को 50 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट में ऑनलाइन परीक्षा को 75% और साक्षात्कार को 25% वेटेज मिलेगा।
How to Apply SBI CBO Recruitment 2026
- सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाएं। वहां ‘कैरियर्स’ या ‘करंट ओपिनिंग्स’ सेक्शन में जाकर SBI सर्कल बेस्ट ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 का नोटिफिकेशन पूरा पढ़ लें।
- फिर ‘अप्लाई ऑनलाइन’ पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन फॉर्म में नाम, पता, शिक्षा आदि सभी जानकारी सही-सही भरें। नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क (इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड से) का भुगतान करें। अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download here |
| Official Website | sbi.bank.in |
