RIICO Recruitment 2026 – 98 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

RIICO Recruitment 2026:-राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) ने राज्य के उन सभी युवाओं के लिए शानदार रोजगार के अवसर खोले हैं, जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है। कंपनी सेक्रेटरी सहित कुल 98 पदों पर पुरुष और महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान में बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए यह भर्ती एक सुनहरा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन ibpsreg.ibps.in/riicosep25/ वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 है, इसलिए जल्दी करें।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान है। जो उम्मीदवार 12वीं पास हैं, वे सभी पात्र हैं। हमने इस लेख में आवेदन करने का पूरा तरीका चरणबद्ध रूप से बताया है, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें। समय रहते आवेदन जमा करें और अपने करियर को नई ऊंचाई दें।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 – लेब असिस्टेंट के 804 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

RIICO Recruitment 2026 – Overview

DetailsInformation
Post NameRIICO Recruitment 2026
Conducted BodyRajasthan State Industrial Development & Investment Corporation Limited
Vacancy92
StateRajasthan
Application Form21 January to 20 February 2026
Age Limit18-40Years
Official Websiteriico.rajasthan.gov.in

राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 98 रिक्तियां निकाली हैं। इनमें कंपनी सेक्रेटरी (1 पद), असिस्टेंट टाउन प्लानर (1 पद), प्रोग्रामर (1 पद), असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर ग्रेड-II (21 पद), जूनियर लीगल ऑफिसर (4 पद), पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II (8 पद), ड्राफ्ट्समैन (8 पद) और जूनियर असिस्टेंट (54 पद) शामिल हैं। राजस्थान के सभी पुरुष और महिला अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

RIICO ने 20 जनवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती अधिसूचना जारी की। ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 है। इस लेख में आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी गई हैं। अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर जमा करें।

RIICO Recruitment 2026 Age Limit

RIICO भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। 18 से 40 वर्ष के बीच उम्र वाले सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट मिलेगी, जिसकी पूरी जानकारी अधिसूचना में दी गई है। अधिसूचना का लिंक लेख के अंत में उपलब्ध है, इसलिए जरूर चेक करें।

न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट लागू)

RIICO Recruitment 2026 Application Fees

RIICO भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग आवेदन शुल्क तय किया गया है। पद संख्या 1 से 6 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का शुल्क 1000 रुपये, OBC और EWS वर्ग का 750 रुपये तथा अन्य वर्गों (SC/ST आदि) का 500 रुपये है। वहीं, पद संख्या 7 से 8 के लिए सामान्य वर्ग का शुल्क 700 रुपये, OBC और EWS का 525 रुपये तथा अन्य वर्गों का 350 रुपये निर्धारित है। पूरी जानकारी अधिसूचना में देखें और सही शुल्क जमा करें।

Eligibility Criteria

जूनियर असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने हेतु 12वीं पास होना जरूरी है। इस भर्ती में हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है, जिसकी पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है। RIICO द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन का PDF लेख के अंत में दिया गया है, इसलिए जरूर डाउनलोड करें और पढ़ें।

Selection Process

RIICO भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले ऑनलाइन परीक्षा पास करनी होगी, फिर दस्तावेज सत्यापन होगा और अंत में मेडिकल जांच पूरी करनी होगी। सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का चयन अंतिम रूप से होगा। पूरी जानकारी अधिसूचना में देखें।

How to Apply RIICO Recruitment 2026

  • सबसे पहले RIICO की आधिकारिक वेबसाइट riico.rajasthan.gov.in पर जाएं और अधिसूचना अच्छे से पढ़ें।
  • फिर ibpsreg.ibps.in/riicosep25/ पर विजिट करें।
  • यदि अकाउंट नहीं है, तो नया अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें।
  • ‘Apply’ पर क्लिक करें, सभी पूछी गई जानकारी भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सहेज लें।

Riico recruitment 2026 official website

अप्लाई ऑनलाइनक्लीक करे
ऑफिशियल नोटिफिकेशनदेखे
सिलेबसपढ़े
ऑफिशियल वेबसाइटक्लीक करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top