Rajasthan Board 10th 12th Admit Card 2026 10वीं और 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Rajasthan Board 10th 12th Admit Card 2026:- राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट पर 2 फरवरी 2026 को अपलोड हो चुके हैं। छात्र अपने स्कूल कोड और पासवर्ड से वेबसाइट पर लॉगिन करके इन्हें आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आरबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने विद्यालय जाकर भी एडमिट कार्ड ले सकते हैं।

Rajasthan Board 10th 12th Admit Card 2026 Overview

DetailInformation
Board NameRajasthan Board of Secondary Education (RBSE), Ajmer
Academic Session2025-26
Classes10th and 12th
10th Exam Dates12 February to 28 February 2026
12th Exam Dates12 February to 11 March 2026
Admit Card ReleaseOne week before exams (issued on 2 February 2026)
CategoryRajasthan Board 10th & 12th Admit Card 2026
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

Rajasthan 10th 12th Admit Card Latest News

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर ली है। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। ये परीक्षाएं सभी विषयों के अनुसार अलग-अलग तारीखों पर होंगी, इसलिए छात्रों को अपनी विषयवार टाइम टेबल जरूर चेक कर लेनी चाहिए जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड पर भी परीक्षा का पूरा शेड्यूल, समय और केंद्र का नाम लिखा मिलेगा।

इस बार 10वीं कक्षा के लिए कुल 10,68,078 छात्र पंजीकृत हैं और 12वीं कक्षा के लिए 9,09,087 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 9 फरवरी 2026 से सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों और संयुक्त निदेशक कार्यालयों में कंट्रोल रूम शुरू हो जाएंगे, जो परीक्षाओं की समाप्ति तक 24 घंटे खुले रहेंगे। प्रश्न पत्रों का वितरण संभवतः 5 फरवरी से शुरू हो सकता है। छात्र ध्यान दें कि आरबीएसई ने 2 फरवरी 2026 को ही 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन्हें स्कूल कोड से वेबसाइट पर डाउनलोड किया जा सकता है या स्कूल से लिया जा सकता है।

Rajasthan Board 10th 12th Admit Card 2026 Release

राजस्थान बोर्ड (आरबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। बोर्ड ने परीक्षाओं की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सत्र में कुल 19.89 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। राज्यभर में 6,193 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। खास तौर पर 15 जिलों में परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है।

आरबीएसई ने 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड 2 फरवरी 2026 को जारी कर दिए हैं। संस्था प्रधान या स्कूल के अध्यापक आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर स्कूल कोड व पासवर्ड से लॉगिन करके इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें, छात्र स्वयं एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। उन्हें अपने विद्यालय से ही प्राप्त करना होगा।

Mention Above 10th 12th Admit Card 2026

जिन अभ्यर्थियों ने 10th 12thएडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है, वे सभी इसे ध्यान से जांच लें और नीचे बताई गई डिटेल्स का मिलान कर लें। यदि इनमें से कोई भी जानकारी गायब हो या गलत लगे, तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • रोल नंबर
  • एप्लीकेशन आईडी
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र कोड
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा का समय
  • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
  • परीक्षा कंट्रोलर के हस्ताक्षर
  • अभ्यर्थी का पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बोर्ड का नाम
  • महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

How to Download Rajasthan Board 10th 12th Admit Card 2026

दोस्तों, राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड छात्र खुद डाउनलोड नहीं कर सकते। ये स्कूल के प्रिंसिपल या टीचर ही डाउनलोड करेंगे, क्योंकि स्कूल कोड और पासवर्ड की जरूरत पड़ती है। आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से आसानी से हो जाएगा। यहां स्टेप बाय स्टेप तरीका बता रहे हैं:

  • सबसे पहले वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर ‘Board Main Exam 2026’ लिंक ढूंढकर क्लिक करें।
  • अपना स्कूल कोड और पासवर्ड भरें, फिर लॉगिन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन के बाद ‘Exam-2026 Materials/ Nominal Roll’ चुनें।
  • अब ‘एडमिट कार्ड’ ऑप्शन पर जाएं।
  • 10वीं या 12वीं कक्षा सिलेक्ट करें।
  • स्क्रीन पर सभी बच्चों के नाम और डिटेल्स आ जाएंगी।
10वीं एडमिट कार्ड देखे
2वीं एडमिट कार्ड देखे
Official Websiteक्लीक करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top