UPSC Civil Service Recruitment 2026 (933) पदों पर नोटिफिकेशन जारी

UPSC Civil Service Recruitment 2026:- यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। इसमें भारत के हर राज्य से लड़के और लड़कियां आवेदन कर सकती हैं। यह परीक्षा IAS, IPS जैसे बड़े पदों के लिए होती है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर करना होगा। आवेदन की शुरुआत 4 फरवरी 2026 से हो चुकी है और आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 है, शाम 6 बजे तक | यदि आप भी अपना आवेदन फॉर्म भरना चाहते है तो आपके लिए हमने इस लेख के अंत में यूपीएससी की आधिकारिक लिंक प्रदान की गयी है जहा से आप आवेदन कर सकते है |

UPSC Civil Service Recruitment 2026 – Highlight

DetailInformation
Recruitment OrganizationUnion Public Service Commission (UPSC)
Post NameCivil Services (IAS, IFS)
Advt No.05/2026-CSE
Vacancies933 Posts
Selection ProcessPreliminary exam, Main exam and Interview
Job LocationAll India
CategoryUPSC Civil Service Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application Dates4 February to 24 February 2026
Official Websiteupsc.gov.in

Application Fees

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 के आवेदन में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी वालों को 100 रुपये फीस देनी होगी। एससी, एसटी, दिव्यांग और हर महिला उम्मीदवार को फीस से छूट मिलेगी, यानी उन्हें कुछ नहीं देना पड़ेगा। फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी।

Age Limit

यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2026 के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। इस उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 की तारीख से की जाएगी। अगर आपका जन्म 2 अगस्त 1994 से 1 अगस्त 2005 के बीच हुआ है, तो आप योग्य हैं। वहीं, ओबीसी को 3 साल, एससी-एसटी को 5 साल और दिव्यांग को 10 साल तक की छूट मिलेगी, जैसा कि सरकार के नियम हैं। सही उम्र चेक करें और आवेदन भरें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है।

Educational Qualification

यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। चाहे आप BA, B.Sc, B.Com या इंजीनियरिंग की डिग्री होल्डर हों, सभी योग्य हैं। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन मेन एग्जाम तक डिग्री पूरी करनी होगी। डिग्री सरकारी रूप से मान्य होनी चाहिए, प्राइवेट या डिस्टेंस एजुकेशन भी चलेगी अगर UGC एप्रूव्ड हो।

 Selection Process

यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2026 में चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से होगा। प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होगी, जो सिर्फ स्क्रीनिंग के लिए है। इसमें पास होने पर मुख्य परीक्षा में बुलाया जाएगा। आखिर में मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के मार्क्स से मेरिट लिस्ट बनेगी।

How to Apply UPSC Civil Service Recruitment 2026

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना है और होम पेज पर नया अपडेट जरूर चेक करना है ।
  • यूपीएससी सिविल सर्विसेज रिक्रूटमेंट 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पूरा पढ़ लेना है |
  • ‘Apply Online’ बटन पर क्लिक करें और नई रजिस्ट्रेशन शुरू करें। अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर सही भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, एजुकेशन, एड्रेस सब सही-सही भरें। कोई गलती न हो।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, ग्रेजुएशन मार्कशीट, पासपोर्ट साइज नई फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें। फॉर्मेट नोटिफिकेशन में देख लें।
  • अपनी कैटगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क ऑनलाइन पेमेंट करें। जनरल/ओबीसी को 100 रुपये, बाकी को छूट है।
  • सब कुछ चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। सबमिशन के बाद प्रिंटआउट ले लें और सुरक्षित रखें, भविष्य में काम आएगा।
अप्लाई ऑनलाइन क्लीक करे
नोटिफिकेशन देखे
ऑफिसियल वेबसाइट क्लीक करे

1 thought on “UPSC Civil Service Recruitment 2026 (933) पदों पर नोटिफिकेशन जारी”

  1. Pingback: PNB Apprentice Recruitment 2026 (5110) पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top